Spread the love

मौ. अरबाज़

सम्भल (परिपाटी न्यूज़) सिरसी मे आगामी पवित्र कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से नगर पंचायत सिरसी स्थित पुलिस चौकी में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा यात्रा को भाईचारे और सौहार्द के साथ संपन्न कराने पर बल दिया।बैठक की अध्यक्षता थाना हजरतनगर गढ़ी के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने की, जबकि मंच संचालन सिरसी पुलिस चौकी प्रभारी फिरोज खान ने कुशलतापूर्वक किया। बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी संजय कुमार ने कहा कि “कांवड़ यात्रा आस्था और श्रद्धा का महापर्व है। इसे शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।उन्होंने काहा यात्रा मार्गों पर सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे। किसी

भी प्रकार की अफवाह फैलाने या माहौल बिगड़ने की कोशिश करने वाले के खिलाफ पुलिस सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी। नगर पंचायत सिरसी के चेयरमैन कौसर अब्बास ने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए नगर पंचायत मार्ग की साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल और (लाइटिंग) जैसी आवश्यक सुविधा की जा रही हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो। बैठक के दौरान पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष चौधरी वसीम खां, समाजसेवी सागर रस्तोगी सहित क्षेत्र के कई नागरिक उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने कांवड़ यात्रा को आपसी सौहार्द, एकता और गंगा-जमुनी तहज़ीब के साथ संपन्न कराने का संकल्प दोहराया। बैठक के अंत में पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल पूरी तरह सतर्क है और यात्रा मार्ग पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से शांति बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की।

By विक्की जोशी

मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *