Spread the love

मौ. अरबाज

सम्भल (परिपाटी न्यूज़) सिरसी में हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) और शहीदाने-कर्बला की याद में चेहल्लुम का जुलूस मंगलवार को अकीदत, श्रद्धा और पूर्ण शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत कर मातम और नौहाख्वानी के जरिए शहीदाने-कर्बला को ख़िराज-ए-अकीदत (श्रद्धांजलि) पेश की। जुलूस अपने पारंपरिक व निर्धारित मार्गों से होकर गुजरा। मार्ग में जगह-जगह स्थानीय

लोगों ने पानी और शरबत की सबीलें लगाकर जुलूस में शामिल लोगों का इस्तकबाल किया। पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन, अमन और भाईचारे की मिसाल देखने

को मिली। जुलूस को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा, जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए।

By विक्की जोशी

मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *