Spread the love

ज़ुबैर आलम‎‎

सम्भल ( परिपाटी न्यूज़) महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा,सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनपद सम्भल पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) कुलदीप सिंह एवं क्षेत्राधिकारी चन्दौसी दीपक कुमार के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम और एंटी रोमियो स्क्वॉड ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं और छात्राओं को जागरूक किया। अभियान के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने स्कूलों,कॉलेजों,प्रमुख बाजारों,चौराहों,धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद किया।इस दौरान महिला सुरक्षा से जुड़े विषयों पर चौपाल आयोजित कर उन्हें उनके अधिकारों,सुरक्षा उपायों तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना शासन और पुलिस की प्राथमिकता है।एंटी रोमियो टीमों ने छात्राओं और महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की उपयोगिता बताते हुए पंपलेट वितरित किए। उन्हें वीमेन पावर लाइन 1090,पुलिस आपातकालीन सेवा 112,मुख्यमंत्री

हेल्पलाइन1076,स्वास्थ्य सेवा 102,एम्बुलेंस सेवा 108,महिला हेल्पलाइन 181तथा साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।साथ ही मोबाइल फोन में उपलब्ध पैनिक बटन और इमरजेंसी कॉल फीचर का डेमो भी प्रस्तुत किया गया।पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़,उत्पीड़न,साइबर अपराध अन्य समस्या होने पर तत्काल हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करने की अपील की। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं और बालिकाओं ने सहभागिता कर पुलिस की इस पहल की सराहना की। जनपद पुलिस का यह जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *