Spread the love

रक्षक राजपूत

बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)मंडावर। थाना परिसर में पुलिस प्रशासन और पत्रकारों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना प्रभारी संजय कुमार तोमर, राष्ट्रीय हिंदू एकता संघ के ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र सिंह उपाध्याय सहित कई पत्रकार एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।बैठक में समाज में बढ़ते अपराध, सामाजिक बुराइयों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को उजागर करने और उन्हें रोकने में मीडिया एवं पुलिस की संयुक्त भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। थाना प्रभारी संजय कुमार तोमर ने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव

लाने के लिए पुलिस और पत्रकारों को एक टीम की तरह कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि मीडिया समाज का आईना है और पत्रकारों की जिम्मेदारी है कि वे जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाएं।उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस और पत्रकारों के बीच बेहतर समन्वय से अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सकता है तथा समाज में जागरूकता बढ़ाई जा सकती है।बैठक में प्रेस क्लब एकता के पत्रकारों में राजीव चौधरी, नरेश कुमार शर्मा, विनीत चौधरी, देवेश राजपूत, अनिल शर्मा, मोहम्मद अरशद अली सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *