नसीम अंसारी
हरिद्वार (परिपाटी न्यूज़) टिहरी विस्थापित क्षेत्र पथरी मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर हिन्दु सम्मेलन का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य वक्ता लोकेन्द्र जी विभाग कारवाह हरिद्वार रहे। और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनंत आश्रम क पीठाधीश्वर अनंत महाराज रहे कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि ममता डोबरियाल रही और कार्यक्रम की अध्यक्षता आशा देवी ब्लॉक प्रमुख बहादराबाद और कार्यक्रम का सफल संचालन टिहरी रोग नगर की पूर्व प्रधान सुनीता राणा पवार ने किया। इस कार्यक्रम का संयोजन बलवंत सिंह पवार और बालम सिंह नेगी ने किया। मुख्य वक्ता लोकेंद्र जी ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने 100 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। इसी के उपलक्ष में प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। आज पथरी विस्थापित क्षेत्र का हिंदू सम्मेलन सामुदायिक केंद्र टिहरी दोब नगर में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपनी स्थापना से लेकर अब

तक अनेकों प्रकल्प के माध्यम से सामाजिक सेवा, हिंदू रक्षा, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा स्वास्थ्य, हिंदू जागरण जैसे अनेक कार्य कर रहा है। आज हमें आवश्यकता है कि हम सब लोग भारतीय संस्कृति को संरक्षित करें और पाश्चात्य संस्कृति को छोड़कर अपनी संस्कृति को अपने पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव में आकर हम बड़ों का आदर करना, गरीबों की सेवा करना, असहाय की सेवा करना यह सब भूलते जा रहे। हैं।

भारतीय संस्कृति पर विदेशी आक्रमणकारियों के द्वारा अनेकों कुठाराघात किए गए और उसे दमन करने का काम किया गया। लेकिन हमारी संस्कृति आज भी अपने वैभव रूप में है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सम्मेलनों से राष्ट्रीय एकता राष्ट्र भावना, और आपसे भाईचारे को बढ़ाया जा सकता है। इस अवसर पर अनंत आश्रम के पीठाधीश्वर अनंत महाराज ने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति हजारों वर्ष पुरानी है। और हमारी संस्कृति विश्व बंधुत्व की भावना पैदा करने वाली है।आज विश्व के अंदर अनेकों युद्ध चल रहे हैं। लेकिन हमारी संस्कृति विश्व शांति और विश्व कल्याण की भावना के साथ विश्व में शांति स्थापित करना चाहती है। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि हम सभी लोग जाति पाती के भेदभाव को भुलाकर एक साथ देश सेवा की भावना के साथ आगे बढ़े और अपनी धार्मिक भावनाओं और मान बिंदुओं को कायम रखें

और देश सेवा के लिए तत्पर रहे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सम्मेलन तभी सफल होंगे जब हम आपस में सब भेदभाव भूलाकर अपनी सनातन संस्कृति के अनुसार कार्य करेंगे। इस अवसर पर जिला प्रचारक जगदीप, खंड करवा अंकुर कुमार, धर्मेंद्र चौहान, दिनेश कुमार, चीनू चौधरी,वरुण चौहान ,रजनीश चौधरी, मनप्रीत कुमार विस्थापिथ क्षेत्र पथरी से हुकम सिह रावत , ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बालम सिह नेगी , त्रेपन सिह रावत पूर्व सैनिक, गम्भीर सिह चौहान पूर्व सैनिक, दीपक रावत , उत्तम सिंह रावत , नत्थी सिह खरोला, लाल सिह पुलम , जगदीश सिह रावत , प्रधान विकास नगर विजय रावत, सर्वोत्तम नौटियाल, कोमल ठाकुर ,उप प्रमुख उद्यम सिंह ,रजनीश चौहान शिवचरण सिह नेगी ,धनी चौहान कार्यक्रम संयोजक बलवन्त सिंह पंवार,और पुरषोत्तम नगर से ओम प्रकाश,नरेश, कमला नगर से पवन और मोनू सहित सैकड़ो महिला और पुरुष उपस्थित रहे।