Spread the love

आशु तोमर

बिजनौर नजीबाबाद ( परिपाटी न्यूज़) साहू जैन महाविद्यालय, नजीबाबाद में महाविद्यालय स्तर पर सड़क सुरक्षा विषयक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सुरक्षित यातायात के महत्व को समझाना था। प्रतियोगिता में विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सड़क संकेतों, यातायात नियमों तथा दुर्घटना से बचाव संबंधी प्रश्नों का उत्तर देकर अपनी जानकारी का प्रदर्शन

किया। इस जागरूकता कार्यक्रम में भूगोल विभाग के प्रोफेसर हरविंदर सिंह ने अपने उद्धबोधन में कहा कि सड़क सुरक्षा केवल यातायात नियमों का पालन भर नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक व्यक्ति के जीवन की रक्षा से जुड़ा एक महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं सजग और अनुशासित नागरिक बनें तथा अपने परिवार और समाज को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने में सक्रिय भूमिका निभाएँ। सड़क सुरक्षा कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जयेश कुमार ने प्रतियोगिता का संचालन करते हुए विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग तथा वाहन चलाते समय सावधानी बरतने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों में जिम्मेदारी की भावना विकसित करती हैं।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *