Spread the love

नमन कौशिक

बिजनौर (परिपाटी न्यूज) नूरपुर दिनांक 1 फरवरी 2026, रविवार शाम 5:00 बजे परशुराम सेना के नगर अध्यक्ष लक्ष्य राज गौर के आवास, केनरा बैंक के निकट, नूरपुर में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.) संगठन की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में विप्र समाज के लोगों की उपस्थिति रही।
बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन की वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा करना तथा जिले में संगठनात्मक विस्तार पर चर्चा करना रहा। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता लोकेश भारद्वाज के अनुमोदन पर पराग शर्मा को परशुराम सेना का जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की घोषणा की गई। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने नियुक्ति पर सहमति व्यक्त की।


बैठक में वक्ताओं ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए जिला और नगर इकाइयों के बीच समन्वय आवश्यक है। इस अवसर पर यह भी अपेक्षा जताई गई कि जिला अध्यक्ष पराग शर्मा, नगर अध्यक्ष लक्ष्य राज गौर के साथ मिलकर संगठन की नीतियों को जिले में प्रभावी रूप से लागू करेंगे।
बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा हुई। उपसब्थित विप्र समाज ने 28 फरवरी 2026 को “लखनऊ चलो” कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। इसी नारे के साथ बैठक का समापन किया गया।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *