Spread the love

नसीम अंसारी

हरिद्वार (परिपाटी न्यूज़) ज्वालापुर के क्षेत्र मोहल्ला पाँधोई ईदगाह रोड बाबर कॉलोनी मे गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल कालेज के साथ साथ मदरसों मे भी गणतंत्र दिवस की धूम रही। मदरसों में झंडारोहण किया गया आजादी के तराने गाए गए। मुस्लिम समाज ने भी गणतंत्र दिवस पर आजादी का जश्न मनाया है। मुस्लिम समाज ने अपने अपने क्षेत्रों में प्रभातफेरी निकाली। उसके बाद राष्ट्रीय गान गाकर आजादी का जश्न मनाया आजादी के जश्न गणतंत्र दिवस पर आजादी के तराने भी गए। आजादी के जांबाजों की गोरव गाथा के बारे में जानकारी दी गई गुलफाम गॉड के द्वारा बताया गया कि आज जो हम लोग ज़श्न मना रहे हैं। यह आजादी हमें ऐसे ही नहीं मिली। आजादी दिलाने

के लिए देश के वीरों ने अपने प्राणों की बलिदानी देकर हमें यह आजादी दिलाई है। और उन्होंने यह भी बताया कीआज भारत के इतिहास में सुनहरा दिन है। क्योंकि आज के दिन भारत का संविधान लागू हुआ था, वैसे तो हमारा मुल्क 15 अगस्त 1947 को आजाद हो गया था लेकिन भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था। इस अवसर पर अंजुमन कमेटी के इसरार हाजी गॉड, नसीम चौधरी, मोमीन गैस वाले चौधरी, इलियास चौधरी, सरफराज चौधरी, इरशाद चौधरी, सहराज चौधरी, जमील चौधरी, कल्लु चौधरी, आदि उपस्थित रहे।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *