मुकुट यादव
सम्भल ( परिपाटी न्यूज़) बहजोई।भोपाल एवं दिल्ली में 11 दिसंबर 2025 से 4 जनवरी 2026 तक आयोजित राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में इंडोर शूटिंग रेंज बहजोई,जनपद संभल के सात निशानेबाजों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से पूरे जनपद में हर्ष का माहौल है।राष्ट्रीय प्रतियोगिता में इंडोर शूटिंग रेंज बहजोई से कुल 07 निशानेबाजों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न स्पर्धाओं में इन खिलाड़ियों ने अपने कौशल और अनुशासन का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में शामिल निशानेबाजों मेंनैतिक तिवारी (एयर राइफल),मृत्युंजय सिंह पनवर (एयर पिस्तौल),आराध्य यादव (एयर राइफल),आराध्या वाष्णेय (एयर

पिस्तौल),गौरव (एयर राइफल),युवराज (एयर राइफल) एवं सुरेंद्र सिंह (एयर राइफल) शामिल रहे। प्रतियोगिता से लौटने के बाद जनपद के जिलाधिकारी डॉ.राजेंद्र पैसिया ने सभी निशानेबाजों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे संभल जनपद के लिए गर्व का विषय है।उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट ने भी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि इनकी सफलता जिले के युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।कार्यक्रम में एडीएम प्रदीप वर्मा,उप क्रीड़ाधिकारी प्रमिला भारती,शूटिंग कोच मयंक कुमार,सतीश तिवारी एवं नीरज कुमार उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों एवं अतिथियों ने खिलाड़ियों के अनुशासन,मेहनत और समर्पण की सराहना की।इंडोर शूटिंग रेंज बहजोई के प्रशिक्षक मयंक कुमार ने बताया कि यह सफलता खिलाड़ियों की एक वर्ष की कड़ी मेहनत,नियमित अभ्यास और सही मार्गदर्शन का परिणाम है।