प्रिंस शर्मा
मुरादाबाद (परिपाटी न्यूज़) कांठ ग्राम सलेमपुर मैं बिश्नोई समाज के लोगों ने बिश्नोई मंदिर पर खाटू श्याम जी एवं राधा कृष्ण जी के प्रतिमा विधिपूर्वक स्थापित कराई खाटू श्याम जी एवं राधा कृष्ण जी की प्रतिमा आचार्य भावेश शर्मा जी द्वारा विधि विधान से हवन यज्ञ के पश्चात पूजा संपन्न की गई मुख्य यजमान के रूप में अंकित विश्नोई रहे इस अवसर पर ग्राम सलेमपुर में कांठ विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राजेश कुमार चुन्नू के द्वारा गरीब लोगों को सर्दी से बचने के लिए कंबल वितरण कर राहत प्रदान की गई कार्यक्रम के अंत में ग्राम

सलेमपुर निवासी राजीव बिश्नोई उर्फ पप्पू के द्वारा क्षेत्र के सभी लोगों के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई और कांठ के सभी वरिष्ठ अतिथियों को सम्मानित किया गया इस अवसर पर आरएसएस से ओमप्रकाश जी, मुकेश महेश्वरी, कुंवर सुरेंद्र सिंह बिश्नोई, अरविंद बिश्नोई, देवराज जाटव, सोमवीर सिंह, चौधरी हुकुम सिंह, देवेंद्र सिंह चौहान, कमल विश्नोई, पारुल चौहान, अभय बिश्नोई, मनोज बिश्नोई, अनिल बिश्नोई, राजीव गुर्जर , राजपाल सिंह प्रजापति ,आदि उपस्थित रहे