अजमल अंसारी
बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)चांदपुर थाना शिवालाकलां पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी थाना शिवालाकलां में तैनात उपनिरीक्षक तनवीर अहमद एवं उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार खोखर के नेतृत्व में की गई।पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक तनवीर अहमद द्वारा अभियुक्त अंजार पुत्र मोहम्मद ताहिर, उम्र लगभग 23 वर्ष, निवासी ग्राम रवान्ना, थाना चाँदपुर, जनपद बिजनौर को हिरासत में लिया गया। वहीं उपनिरीक्षक श्री धर्मेन्द्र कुमार खोखर द्वारा दो अन्य अभियुक्तों मनीष पुत्र दलीप तथा अनिल कुमार पुत्र विश्म्बर सिंह,

निवासीगण ग्राम फीना, थाना शिवालाकलां, जनपद बिजनौर को गिरफ्तार किया गया।तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि यह कदम क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी संभावित अव्यवस्था को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है।गिरफ्तारी के बाद सभी अभियुक्तों को आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में शांति भंग करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।