Spread the love

‎अफजाल हुसैन

‎‎सम्भल ( परिपाटी न्यूज़) उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा,सम्मान और स्वावलंबन को मजबूती देने के उद्देश्य से जनपद सम्भल पुलिस ने नव वर्ष के अवसर पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया।पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार तथा अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी)अनुकृति शर्मा के निर्देशन में महिला पुलिसकर्मियों एवं एंटी-रोमियो टीमों ने जनपद के प्रमुख बाजारों,कस्बों,चौराहों, स्कूल-कॉलेजों व धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं व छात्राओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। इस दौरान मिशन शक्ति टीम ने चौपाल लगाकर महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण की प्रक्रिया समझाई तथा सुरक्षित और सशक्त वातावरण के लिए पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया।

अभियान के तहत वीमेन पावर लाइन 1090,पुलिस आपातकालीन सेवा 112,सीएम हेल्पलाइन 1076,स्वास्थ्य सेवा 102,एम्बुलेंस 108,महिला हेल्पलाइन 181 तथा साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 जैसे महत्वपूर्ण नंबरों के पम्पलेट वितरित किए गए।साथ ही सभी थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों व शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए मिशन शक्ति CUG नंबरों की भी जानकारी दी गई,ताकि जरूरत पड़ने पर महिलाएं तुरंत मदद प्राप्त कर सकें। सम्भल पुलिस का यह अभियान महिलाओं को आत्मविश्वास,सुरक्षा और अधिकार के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रहा है।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *