अफजाल हुसैन
सम्भल ( परिपाटी न्यूज़) विकास खंड की ग्राम पाली की मड़ैया,विधानसभा असमोली,जनपद सम्भल में भीम आर्मी भारत एकता मिशन की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता दीपक कुमार,तहसील अध्यक्ष सम्भल ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला संयोजक राजीव कुमार एवं मंडल संयोजक भाईचारा कमेटी निशांत सैनी रहे। इस दौरान राजीव कुमार द्वारा ग्रामवासियों को संगठन की सदस्यता दिलाई गई तथा अनेक लोगों ने भीम आर्मी भारत एकता मिशन से जुड़कर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।मंच से वक्ताओं ने बड़े भाई एड.चंद्रशेखर आज़ाद एवं विनय रतन सिंह

के हाथों को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से कर्मवीर सिंह पूर्व मंडल महासचिव भाईचारा,जितेंद्र सिंह मंडल महासचिव भाईचारा,पवन कुमार जिला उपाध्यक्ष,विशन सिंह जिला सचिव,जगत कुमार जिला उपाध्यक्ष सम्भल,रिंकू सिंह तहसील उपाध्यक्ष, राजेश कुमार वरिष्ठ कार्यकर्ता सहित अंकित कुमार,मोहम्मद लहीक,विशाल कुमार,विजय कुमार,कुलवंत सिंह,पुष्पेंद्र कुमार,विकेश एवं उवेश खान सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत में संगठन को मजबूत करने एवं सामाजिक एकता बनाए रखने का संकल्प लिया गया।