Spread the love

चयनित कलाकारों को मिलेगा ₹2000 मानदेय व प्रशस्ति पत्र

हरिओम सिहँ

शाहजहांपुर {परिपाटी न्यूज} नववर्ष के साथ ही जिले में कला और संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक सराहनीय पहल शुरू की है। शहर की ऐतिहासिक धरोहर शहीद पार्क को सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित करते हुए अब यहां प्रत्येक शनिवार की शाम “संगीत संध्या” का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की इस पहल का उद्देश्य सप्ताहांत में शहरवासियों को सांस्कृतिक मनोरंजन और मानसिक सुकून प्रदान करना, साथ ही जिले के छिपे हुए प्रतिभाशाली कलाकारों को मंच और पहचान देना है। हाल ही में जिलाधिकारी और नगर आयुक्त द्वारा शहीद पार्क का निरीक्षण किया गया था, जिसमें पार्क की लाइटिंग, फाउंटेन और साफ-सफाई

को वर्ल्ड क्लास स्तर का बनाने के निर्देश दिए गए थे। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह ने बताया कि यह आयोजन एक ओपन प्लेटफॉर्म के रूप में होगा, जिसमें गायन, वादन सहित विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं के कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि चयनित कलाकारों को जिला प्रशासन की ओर से ₹2000 का मानदेय एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इच्छुक कलाकार अपनी प्रतिभा का एक मिनट का वीडियो क्लिप व्हाट्सएप नंबर 6387343153 पर भेज सकते हैं। चयन के बाद कलाकारों को शनिवार की शाम शहीद पार्क में प्रस्तुति देने का अवसर दिया जाएगा। यह पहल न केवल स्थानीय कलाकारों के लिए प्रोत्साहन का माध्यम बनेगी, बल्कि शहीद पार्क को जिले की सांस्कृतिक पहचान के रूप में स्थापित करने में भी अहम भूमिका निभाएगी।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *