Spread the love

विजेन्द्र सिंह सैनी


हरिद्वार (परिपाटी न्यूज़) पिरान कलियर।धनौरी क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित सैनी की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि उनकी कार पेड़ से टकराने के बाद पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर ही उनकी जान चली गई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष अमित सैनी रुड़की से अपने घर धनौरी की ओर कार से आ रहे थे। जैसे ही वह धनौरी में दो सड़कों के बीच पहुंचे, तभी उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से जा टकराई।
टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे अमित सैनी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। हादसे की खबर मिलते ही परिजन और भाजपा कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *