Spread the love

अजमल अंसारी

बिजनौर (परी पाटी न्यूज़)बिजनौर जनपद में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी और सख्त कार्रवाई करते हुए खनन माफियाओं की नींद उड़ा दी है। चाँदपुर तहसील क्षेत्र के चेहला गांव के जंगलों में चल रहे अवैध खनन पर प्रशासन ने अचानक छापा मारकर बड़ी सफलता हासिल की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, तहसीलदार आलोक कटियार के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने जंगल क्षेत्र में अवैध खनन करते हुए पांच ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और एक जेसीबी मशीन को मौके से पकड़ लिया। यह कार्रवाई उस समय की गई जब लंबे समय से क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायतें सामने आ रही थीं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले चाँदपुर तहसील क्षेत्र में रात के समय, खासकर जब घना कोहरा छाया रहता था, तब खनन माफिया बेखौफ होकर अवैध खनन को अंजाम देते थे। आरोप है कि अंधेरे और कोहरे की आड़ में भारी मशीनों से मिट्टी और खनन का अवैध खनन किया जाता था, जबकि प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लग पाती थी।
लेकिन इस बार प्रशासन ने पूरी रणनीति के साथ कार्रवाई करते हुए खनन माफियाओं पर करारा प्रहार किया है। अचानक हुई इस छापेमारी से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और अवैध खनन में लिप्त लोग मौके से फरार होने पर मजबूर हो गए।
फिलहाल पकड़े गए ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और जेसीबी को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन का साफ कहना है कि अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी
इस कार्रवाई के बाद खनन माफियाओं में डर का माहौल है, वहीं आम जनता ने प्रशासन की इस सख्ती की सराहना की है।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *