Spread the love

‎मुकुट यादव

‎सम्भल( परिपाटी न्यूज़) सुशासन सप्ताह के अंतिम दिवस तथा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती/जन्म शताब्दी वर्ष के समापन अवसर पर सम्भल को बड़ा उपहार मिला। नगर पालिका परिषद सम्भल की ओर से “अटल स्मृति पार्क” का निर्माण कर इसे जनता को समर्पित किया गया।  भीड़भाड़ वाले बाजार क्षेत्र में विकसित यह पार्क महिलाओं,बच्चों एवं बुजुर्गों के लिए सुरक्षित,स्वच्छ

और सुकून भरा विश्राम स्थल बनेगा।जिलाधिकारी डॉ.राजेन्द्र पैंसिया के निर्देशन एवं नगर पालिका सम्भल के अधिशासी अधिकारी/उप नगर आयुक्त डॉ.मणि भूषण तिवारी के नेतृत्व में कब्जा मुक्त कराए गए इस स्थल को विकास और विरासत के संगम का प्रतीक बनाया गया है। यह स्थान नई पीढ़ी में राष्ट्रबोध,लोकतांत्रिक मूल्यों और सुशासन की प्रेरणा जगाने का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। गुरुवार को जिलाधिकारी डॉ.राजेन्द्र पैंसिया एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने पार्क का औपचारिक लोकार्पण किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह रिंकू,सभासदगण,जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।इसके बाद अधिकारियों ने चंदौसी चौराहे के सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं बीआरसी केन्द्र सम्भल में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यों का भी परीक्षण किया गया और डिजिटलाइजेशन व सत्यापन कार्य तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *