देवेश्वर धीमान
बिजनौर (परिपाटी न्यूज़ ) धामपुर , लोक निर्माण विभाग की ओर से मुरादाबाद मार्ग पर गांव सरकड़ा के पास पोषक नहर किनारे से राजपूताना फोरलेन तक करीब नौ किलोमीटर लंबे बाईपास का जल्द निर्माण होगा। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता अवधेश कुमार ने बताया कि सरकार की ओर से गांव सरकड़ा के पास स्थित पोषक नहर के किनारे राजपूताना तक नौ किलोमीटर लंबा बाईपास मार्ग बनेगा। सरकार की ओर से मंजूरी दे दी गई है। इस मार्ग पर बनाने में करीब 55 करोड़ की लागत आएगी। विभाग की ओर से मार्ग के

निर्माण की दिशा में प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस मार्ग पर करीब 2650 पेड़ खड़े हैं, जो फिलहाल बाधक बने हैं। इन पेड़ों को कटवाने के लिए विभाग द्वारा प्रस्ताव तैयार कर वन विभाग के अधिकारियों को सौपा गया है। जेई ने बताया कि बाईपास मार्ग के बन जाने से लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा। धामपुर में नगीना चौक पर आए दिन लगने वाले जाम से लोगों को निजाम मिलेगी। लंबी दूरी पर जो वाले वाहन नगर के भीतर से गुजरने के स्थान पर बाहर से बाईपास मार्ग से होकर गंतव्य की ओर से रवाना होंगे। यह मार्ग 10 मीटर चौड़ा होगा। लोनिवि को केवल वन विभाग की परमिशन की इंतजार है। जैसे ही वन विभाग की ओर से परमिशन मिलेगी, तो पेड़ों का कटान कर मार्ग निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस पर करीब 55 करोड़ की लागत आएगी। मार्ग में बाधक बने 2650 पेड़ों के कटान के साथ निर्माण कार्य चालू हो जाएगा। विभाग के अधिकारियों ने पेड़ों का कटान कराने के लिए परमिशन हेतु प्रस्ताव तैयार कर वन विभाग को उपलब्ध करा दिया है।