
रक्षक राजपूत
बिजनौर(परिपाटी न्यूज़)। शिवसेना की एक महत्वपूर्ण बैठक युवा सेना जिला प्रमुख विजय मोहन गुप्ता के आवास पर संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में संतोष दुबे पहुंचे। उन्होंने बिजनौर पहुंचकर शिवसेना कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। संतोष दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश निरंतर प्रगति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्रीराम लला की जन्मभूमि का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है, अब हिंदू समाज का संघर्ष मथुरा जन्मभूमि के लिए जारी है। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मथुरा में जन्मभूमि कॉरिडोर बनकर रहेगा।

बिजनौर के विकास पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे बिजनौर की प्राथमिकता है, जिसकी घोषणा स्वयं मुख्यमंत्री कर चुके हैं। मां गंगा का प्रथम प्रवेश द्वार बिजनौर है, इसे अनदेखा नहीं किया जा सकता। प्रयागराज से हरिद्वार तक जाने वाला यह गंगा एक्सप्रेसवे बिजनौर वासियों के लिए वरदान साबित होगा। उन्होंने कहा कि वे स्वयं मुख्यमंत्री से मिलकर इस विषय पर चर्चा करेंगे और बिजनौर को उसका हक दिलाने का प्रयास करेंगे। बैठक में उपराज्य प्रमुख पंडित नरेश शर्मा, प्रदेश राज्य प्रचारक बाबा कुशल सिंह, जिला प्रमुख चौधरी वीर सिंह, आईटी सेना प्रभारी ऋतुल शर्मा, युवा जिला प्रमुख विजय मोहन गुप्ता, मुरादाबाद जिला प्रमुख गुड्डू सैनी, राजीव गांधी, दीपक सिंह, जिद्दी सिंह, अंतरिक्ष कौशिक, आकाश बजरंगी, रानू ठाकुर, शशि कुमार, तुषार रस्तोगी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।