Spread the love

रिपोर्ट – सतवेन्दर सिंह गुजराल

बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) नूरपुर में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान कार्यशाला के मुख्य अतिथि विधानसभा संयोजक पुष्पेंद्र शेखावत ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
क्षेत्र के ग्राम गोहावर में आयोजित सदस्यता अभियान कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुनील सैनी ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा संयोजक पुष्पेन्द्र शेखावत ने अपने संबोधन में कहा कि यह

अभियान 1 सितंबर से 30 अक्टूबर तक चलेगा। भाजपा का उद्देश्य इस सदस्यता अभियान को लेकर हर वर्ग तक, हर गांव तक भाजपा के विचारों को पहुंचाना। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं 1 सितंबर को भाजपा के सदस्य बनकर सदस्य अभियान कार्यक्रम का आगाज करेंगे। यह सदस्यता अभियान केंद्र से लेकर प्रदेश जिला, बूथ स्तर

तक के सभी पदाधिकारी को अपनी सदस्यता पुन ग्रहण करनी पड़ेगी। भाजपा का उद्देश्य है कि हर मतदाता भाजपा का सदस्य बने और वह सदस्य हमारा कार्यकता बने इसी को लेकर हमे काम करना है। आजादी के बाद अगर किसी पार्टी ने हर वर्ग के लिए सोचा है तो वह भारतीय जनता पार्टी ही है। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री रामकुमार पाल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *