Spread the love

रिपोर्ट अजमल अंसारी

बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)बिजनौर के चांदपुर में तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद बिजनौर के चांदपुर नगर के गोकुल नगर निवासी हर्षित कुमार शर्मा बाइक से चांदपुर से नूरपुर जा रहा था। जैसे ही उनकी मोटरसाइकिल ग्राम पीपलसाना के निकट पहुंची तभी नूरपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक और बाइक मे टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया दरअसल आपको बता दे कि घायल हर्षित के भाई नवनीत कुमार शर्मा ने थाना चांदपुर पर तहरीर देते हुए बताया कि मेरा भाई बाइक से नूरपुर जा रहा था जैसे ही उसकी बाइक ग्राम पीपल साना के पास पहुंची तभी नूरपुर की और से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक संख्या UP 23 SN 4791 ने बाइक मे जोरदार टक्कर मार दी।

जिससे मेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको एंबुलेंस की मदद से स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्स्याऊ में भर्ती में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर नाजुक हालात देखते हुए बिजनौर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। आपको बता दे कि घायल के परिजन घायल का इलाज निजी अस्पताल में करा रहे है।

बताया गया है कि घायल हर्षित कुमार शर्मा के बदन पर कई जगह चोटे आई है और पैर की हड्डी फेक्चर बताई जा रही है घायल के भाई नवनीत कुमार शर्मा ने थाना चंदपुर में तहरीर देकर ट्रक चालक के खिलाफ सक्त से सक्त कानूनी कार्यवाही की मांग की है।पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट नवनीत कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ट्रक को अपने कब्जे में लेकर थाने ले आई।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *