Spread the love

रिपोर्ट -सतवेन्दर सिंह गुजराल

नूरपूर बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)दैनिक अयोध्या टाइम्स संवाददाता हैदर राजा नूरपुर।आज भारत अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इसी कड़ी में नगर की नवनिर्वाचित सेवा संस्था ऑल दिव्यांग सेवा संगठन ने अपने कार्यालय पर तिरंगा फहराया।राष्ट्रीय अध्यक्ष रियासत राजा ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए तिरंगा फहराया।उन्होने संगठन के समस्त पदाधिकारीगण को संबोधित करते हुए कहा की अंग्रेजों ने हमें आजादी कोई चांदी की तस्तरी में रखकर भेंट नहीं की थी। हजारों

क्रांतिकारी व उलेमा हंसते-हंसते फांसी के फंदों पर चढ़ गए थे।आज उन सभी क्रांतिकारियों,उलेमाओ वीरों, शहीदों और स्वतंतत्रता संग्राम सेनानियों को हमारा प्रणाम। अब देश के लिए जीने की जरूरत है। आइए हम संकल्प लें कि विकसित भारत के निर्माण में हम जो भी काम कर रहे हैं उसे पूरी प्रमाणिकता और ईमानदारी के साथ करें।कार्यक्रम मे राष्ट्रीय अध्यक्ष रियासत राजा,युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष अरबाज अंसारी,जिला अध्यक्ष रेनू राजपूत,लक्ष्मी चैहान,सजाकत हुसैन, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्षआजम अंसारी,संयोजक फिरोज आलम,मीडिया प्रभारी हैदर राजा, जिला अध्यक्ष शादाब सूफी सद्दाम हुसैन इंतजाम आलम महिपाल सिंह, सितारे आलम माजिद नौशाद अल्वी फहीम अहमद आदी संगठन कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *