Spread the love

रिपोर्ट– एसपी तंवर

बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)। डी डी पी एस क्रिकेट अकादमी ने एम पी एस पर शानदार 175 रनों से बड़ी जीत दर्ज की डी डी पी एस की जीत में फिर एकबार आरिज़ सिद्दीकी चमके और उन्होंने शानदार शतकीय पारी खेली ।3 जुलाई बुधवार को श्री रघुनाथा स्पोर्ट्स ट्रस्ट द्वारा डी डी पी एस स्कूल बिजनौर में एक अभ्यास मैच का आयोजन किया गया । जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डी डी पी एस की टीम ने निर्धारित 35 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 250 रन का विशाल स्कोर बनाया । उनकी ओर से आरिज़

सिद्दीकी ने फिर से बढ़िया बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 101 रन बनाये । आरिज़ के अतिरिक्त राजवंश ने 7 , दिव्यांश ने 15 ,पुनीत कुमार ने 55 नॉट आउट और मोहम्मद रय्यान ने 21 रन का योगदान दिया । एम पी एस की ओर से अब्दुल्ला ने 3 और रुद्र व अवि ने एक- एक विकेट निकाला । बाद में बल्लेबाजी करते हुए एम पी एस की टीम डी डी पी एस की घातक गेंदबाजी के सामने 24 ओवर में 92 रनों पर ही ढेर हो गयी और 175 रन से मैच हार गई । उनकी ओर से देवांश ने 15 और सामर्थ ने 17 रन बनाए । डी डी पी एस की ओर से सभी गेंदबाजों ने बढ़िया सहयोग किया ।अश्विन , सार्थक, पुनीत ,रय्यान , अखिलेश , आदि , देव , हार्दिक और राजवंश सभी ने एक एक विकेट प्राप्त किया । प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार योगी शिवाखण्डा संस्थान स्विस द्वारा आरिज सिद्दीकी को दिया गया । इस अवसर पर कोच पुनीश कुमार और परोपकार सिंह उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया ।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद