Spread the love

लेख- डाक्टर मुनेश चन्द शर्मा परिपाटी न्यूज मीडिया चांदपुर

जैसे आजकल आपने सुना होगा वही देखा भी होगा और सभी लोग कह भी रहे हैं। तथा अधिकारी एवं कर्मचारीयों पर कार्यवाही भी हो रही है। लेकिन फिर भी हमारे देश से भ्रष्टाचारी अत्याचारी दुराचारी समाप्त होने का नाम नहीं ले रही है।इसका किस प्रकार निराकारण होगा यह सोचने का विषय है। जबकि एडवोकेट उपाध्याय पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ और भी कई व्यक्तियों ने इस प्रकार के सुझाव दिए गए हैं। लेकिन फिर भी सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को निर्देश दिए गए का कोई फर्क नहीं पड़ता इसका क्या कारण है।इन पर फर्क क्यों नहीं आता इन कारणों का पता लगाना भी अति आवश्यक और महत्वपूर्ण बात है। हर विभाग में भ्रष्टाचारी का बोलबाला है । ये ऐसा क्यों है जनता आज भी भ्रष्टाचारी दुराचारी अनाचारी से परेशान हैं। ये आप सभी जज, मंत्री, तथा जनता जनार्दन कि जानकारी की बात है। सभी के संज्ञान में होते हुए भी ये भ्रष्टाचार कैसे हो रहा है।जब तक हमारा भारत देश अनाचार दुराचार और भ्रष्टाचार मुक्त नहीं होगा हम सब को इन यातनाओं को सहन करते हुए अपने भारत देश को सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए भ्रष्टाचारीयों को दण्डित किया जाये और जनता को भ्रष्टाचारी मकड़ जाल से मुक्त कराकर कर सर्वश्रेष्ठ भारत देश बनाने का कार्य किया जाये यही आज जनता जनार्दन चाहते हैं।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *