पहले गर्दन पर वार किया फिर आग के किया हवाले

रिपोर्ट-अजमल अंसारी/परिपाटी न्यूज़ मीडिया ग्रुप
चांदपुर (परिपाटी न्यूज़)। जनपद बिजनौर के थाना हीमपुर दीपा क्षेत्र में एक मां ने अपने सगे मासूम बेटे की बलि चढ़ा दी। कहावत है कि डायन भी 7 घर छोड़कर हमला करती है परंतु हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र में डायन बनी एक मां ने अपने ही सगे मासूम बच्चे की बलि चढ़ा दी । बलि में भी महिला ने क्रूरता की सभी हदें पार कर मासूम बच्चे की गर्दन को काफी हद तक काटकर बच्चे को आग के हवाले कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के ग्राम जलालपुर हसना में एक डायन बनी मां ने अपने ही लाडले 4 वर्षीय मासूम बेटे हर्ष की गर्दन पर वार कर उसे लहूलुहान कर दिया । इसके बाद महिला ने आग जलाकर मासूम बच्चे को आग के हवाले कर दिया । जिसमे बच्चा बुरी तरह जल गया। बताया जाता है कि जब यह घटना कारित की गई।

तब मृतक मासूम बच्चे के पिता कपिल और उसके ताऊ खेत पर गए हुए थे । जैसे ही वह खेत से लौटे और उन्होंने यह नजारा देखा तो तुरंत बच्चे को आग से उठाकर बिजनौर अस्पताल ले गए जहां उसकी मृत्यु हो गई। पीड़ितो ने बताया कि बच्चे को आग से उठाने के दौरान महिला ने फावड़े से उनपर हमला कर बच्चे को छीनने के खूब प्रयास किए । हालांकि परिजन किसी तरह मासूम बच्चे को अस्पताल तक ले गए परंतु उसे बचाने में नाकामयाब रहे । उधर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है । जहां पूछताछ में माता द्वारा बलि मांगे जाने का मामला सामने आ रहा है।