
रिपोर्ट- धर्मवीर सिंह तोमर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया चांदपुर।
चांदपुर(परिपाटी न्यूज)। महाराष्ट्र में शिवसेना शिंदे गुट के 7 सांसदो की शानदार जीत हुई व प्रताप राव जादव को केंद्रीय मंत्री बनाया गया व शिवसेना शिंदे गुट एनडीए में शामिल होने पर और तीसरी बार नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री की शपथ लेने पर दिनांक 9-6-2024 को शिवसेना पश्चिमी उत्तर प्रदेश राज्य उप प्रमुख पंडित नरेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में बसंती देवी धर्मशाला में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसका संचालन शोभित गुर्जर जिला महामंत्री ने किया बैठक में बोलते हुए जिला प्रमुख चौधरी वीर सिंह ने कहा कि पार्टी ने लोकसभा चुनाव में तमाम चुनौतियों को पार करते हुए शानदार तरीके से 7 सीटों को जीतकर दिखा दिखाया है कि वही हिंदू की विचारधारा को आगे बढ़ने का काम करती है जनता का पूरा समर्थन मान्य मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी को प्राप्त हुआ है।

बड़े खुशी की बात है माननीय मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा महाराष्ट्र में शिवसेना का परचम लहराया उन्होंने सभी शिव सैनिकों को बधाई दी कि आज नरेंद्र मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री की शपथ ले रहे हैं वह शिवसेना का उन्हें पूरा समर्थन है और हमारा शिवसेना का शिवसेना के मंत्री बनने पर हमें खुशी की लहर है शिव सैनिकों के प्रेरणा स्रोत स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे के सिद्धांतों पर चलकर हम सभी शिव सैनिक तन मन धन से शिवसेना को आगे बढ़ाएंगे।

उन्होंने सभी शिव सैनिकों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए आज चांदपुर बसंती देवी धर्मशाला में जश्न मनाया और एक दूसरे को मिष्ठान मिठाई वितरित कि उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की नया प्रिया जनता ने शिवसेना के 7 सांसद जीता कर यह साबित कर दिया है कि असली हिंदुत्व विचारधारा की शिवसेना पार्टी एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में पूरे हिंदुस्तान के अंदर अपना परचम लहराएगी बैठक में भाग लिया दिवेश कुमार मोहित कुमार सचिन कुमार शोभित राजीव अहलावत भूपेंद्र कुमार नवाब सैफी रामगोपाल लंबा पंडित नरेश कुमार शर्मा ऋतु शर्मा राज सैफी धर्मवीर राजपूत आदि शिव सैनी मौजूद रहे
संवाददाता =चांदपुर तहसील प्रभारी धर्मवीर सिंह