Spread the love

रिपोर्ट/ जितेंद्र कुमार (परिपाटी न्यूज़)

नजीबाबाद, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़ )ब्रज प्रांत के जिला बदायूं के नगर बिसौली में संस्कार भारती द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन में साहनपुर के राजा चरत सिंह इंटर कॉलेज के शिक्षक व कवि अरुण दीक्षित स्वच्छंद को सम्मानित किया गया।उन्होंने अपने काव्य पाठ से श्रोताओं का मन मोह लिया। कला और साहित्य को समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती के ब्रज

प्रांत के जिला बदायूं की बिसौली इकाई द्वारा 8/9 जून को ललित कलाओं को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें दिल्ली,महाराष्ट्र,प्रयागराज,हरदोई,पीलीभीत,अल्मोड़ा आदि स्थानों के कवियों ने पाठ किया।उक्त कार्यक्रम में साहनपुर स्थित राजा चरत सिंह इंटर कॉलेज के शिक्षक व कवि अरुण दीक्षित स्वच्छंद ने भी काव्य पाठ किया।कवि स्वच्छंद के लिए संस्कार भारती की ओर से अध्यक्ष डॉक्टर रूपेंद्र आर्य,कोषाध्यक्ष देवेंद्र कुमार भट्ट और जिला मंत्री कवि हरगोविंद पाठक दीन ने अंग वस्त्र,माला,प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन विजय सक्सेना और अल्मोड़ा के कवि जोशी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *