Spread the love

रिपोर्ट- एसपी तंवर

बिजनौर ( परिपाटी न्यूज़) ।मोहल्ला जाटान निकट पुलिस चौकी स्थित वसीम राजा के प्रतिष्ठान पर आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए युवा नेता चौधरी शोएब ने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत हम सब कार्यकर्ता के मेहनत का फल है तपती लू व भीषण गर्मी के बावजूद कार्यकर्ताओं ने हौसला नहीं छोड़ा और मतदाताओं के संपर्क में रहे मतदाताओ ने भी चंदन चौहान को थोक में वोट देकर यह साबित कर दिया की लोकसभा बिजनौर की जनता उनके साथ है विधानसभा अध्यक्ष नगीना चौधरी कल्लू सिंह सारंग ने कहा कि इस रोमांचक जीत में हम सब के साथ चौधरी शोएब की अहम भूमिका है क्योंकि युवाओं के बलबूतों पर ही

चुनाव लड़ जाता है युवा नेता राष्ट्रीय लोकदल बिजनौर चौधरी शोएब के नेतृत्व में युवाओं की टोली ने डोर टू डोर जनसंपर्क कर वोटरों को अपनी ओर आकर्षित करने की कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी है। इस मौके पर वसीम राजा प्रधान ने कहा कि चंदन चौहान की जीत गरीबों मजदूरों पीड़ितों किसानो मजलूमो अल्पसंख्यकों की जीत है और चौधरी शोएब ने इस जीत को दिलाने में हक अदा कर दिया है। बाद में उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर बधाई दी व एक दूसरे को जीत के शुभ अवसर पर मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया इस मौके पर उपस्थित रहें विधान सभा अध्यक्ष नगीना चौधरी कल्लू सिंह सारंग ,युवा रालोद नेता राष्ट्रीय लोकदल बिजनौर चौधरी शोएब ,युवा रालोद नेता वसीम राजा ,प्रधान हकीम मुक्सित ख़ान, संदीप चौधरी उर्फ बादशाह ,नसीम अर्शी ,चेयरमेन मुशर्रफ अली, पप्पू खान ,वंश सारंग ,सुभाष कुमार ,मोहमद परवेज ,गौरव चौधरी, संदीप कुमार ,शिवा आदित्य चौधरी आदि युवा व कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद