Spread the love

रिपोर्ट, अमित कुमार ( परिपाटी न्यूज़)

कांठ,मुरादाबाद (परिपाटी न्यूज़) थाना कांठ क्षेत्र अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सलेमपुर के ग्राम प्रधान द्वारा सड़क की उखेड़ी हुई पुरानी ईटों को बेचने को लेकर क्षेत्र जनता में रोष व्याप्त है आपको बता दें कि थाना कांठ क्षेत्र अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सलेमपुर में सड़क निर्माण कार्य हो रहा है

जोकि पहले से ही सड़क पर खडंजा बिछा हुआ था ,जिसपर नए निर्माण कार्य में नई टाइल्स बिछाई जा रही है,जिसको को लेकर क्षेत्र वासियों का आरोप है कि ग्राम प्रधान द्वारा सड़क की पुरानी ईंटो को उखाड़ कर लाखो रूपए में बेंच दिया गया और सड़क पर जो नया निर्माण किया जा रहा है वह मानक के अनुसार नहीं किया जा रहा है जोकि सड़क में केवल बालू पर ही टाइल्स बिछाई जा रही है जबकि टाइल्स के नीचे बजरी आर बी एम का

प्रयोग होना अनिवार्य है टाइल्स के नीचे बजरी न होने के कारण इधर टाइल्स बिछाई जा रही है उधर सड़क बैठती नजर आ रही है टाइल्स के नीचे बजरी न डालने का क्षेत्र वासियों द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा है लेकिन ग्राम प्रधान एवं ठेकेदार अपनी मनमानी पर अड़े हैं,मानक अनुसार सड़क निर्माण कार्य न होने की सूचना क्षेत्र वासियों ने मीडिया को दी सूचना पाकर मौके पर पहुंची मीडिया ने जाकर देखा तो वास्तव में निर्माण कार्य मानक अनुसार नहीं किया जा रहा है ,टाइल्स के नीचे बजरी ना डालकर केवल रेत पर ही टाइल्स बिछाई जा रही है जिस पर मीडिया ने बेची गई सड़क की पुरानी ईंटो की वीडियो ग्राफी की और पुरानी ईंटे खरीदने वाली महिला हुस्न बानो से बात करने पर मीडिया को बताया कि हमने₹3000 प्रति हजार के हिसाब से 3000 ईंटे खरीदी है उधर मानक अनुसार सड़क निर्माण कार्य न होने की भी वीडियोग्राफी की।
और उप जिलाधिकारी कांठ को अवगत कराया ,जो की उपजिलाधिकारी कांठ विनय कुमार से बात करने पर सिटी चैनल को बताया कि क्षेत्र में मानक अनुसार काम नहीं किए किया जाने की जांच कराएंगे और दोषी पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी उधर पुरानी ईंटे बेंचने की भी जांच कराकर दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *