
रिपोर्ट- एसपी तंवर/ परिपाटी न्यूज़ मीडिया बिजनौर
बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)। श्री रघुनाथ स्पोर्ट्स ट्रस्ट द्वारा डीडीपीएस स्कूल में क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। मैच डीडीपीएस क्रिकेट अकादमी और एमपीएस क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया।जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डीडीपीएस क्रिकेट अकादमी की टीम ने 40 ओवरों में 9 विकेट के नुक्सान पर 256 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। उनकी ओर से वंश अग्रवाल ने 22 अर्नव चौधरी ने 35 दिव्यांश ठाकरान ने 84 अंश चौधरी ने 22 और अश्विन चौधरी ने 17 रन का योगदान दिया।

एमपीएस क्रिकेट अकादमी बिजनौर की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए समर्थ , शुभम और आर्यन ने 2-2 विकेट प्राप्त किये। बाद में बल्लेबाजी करते हुए एमपीएस क्रिकेट अकादमी की टीम 22 ओवरों में ऑल आउट होकर मात्र 71 रन ही बना पाई, और 185 रनों के विशाल अंतर से मैच हार गई। डीडीपीएस क्रिकेट अकादमी बिजनौर की ओर से अश्विन चौधरी, तन्मय राठी, और अंश चौधरी ने 2, 2 विकेट लिए और फैज़, दिव्यांश और वंश ने एक विकेट प्राप्त किया। ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार दिव्यांश ठाकरान को दिया गया। इस अवसर पर क्रिकेट कोच पुनिश कुमार और परोपकार सिंह ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित और उनका उत्साहवर्द्धन किया। परिपाटी न्यूज़ से बातचीत के दौरान कोच परोपकार सिंह ने कहा कि देश में क्रिकेट के प्रति दिवानगी लगातार बढ़ रही है।

जो भारतीय क्रिकेट को ऊंचाइयों पर ले जाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि आज देश में जैसा माहौल है वैसा शायद पहले नहीं रहा है, मैं आज की जनरेशन से अपील करना चाहूंगा कि ज्यादा से ज्यादा छात्र/ छात्राएँ खेल से जुड़े , ये जरुरी नहीं है कि आप क्रिकेट से ही जुड़े लेकिन किसी न किसी खेल से जुड़े जिससे आपका मानसिक के साथ साथ शारीरिक विकास भी होगा,जो जीवन के विभिन्न आयामों सहायक सिद्ध होगा।