Spread the love


रिपोर्ट- हरिओम तोमर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया सम्भल

सम्भल(परिपाटी न्यूज़)। जिला संभल में दिनाक़ 26 मार्च 2024 को प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह के समक्ष भारतीय जनता पार्टी, जिला कार्यालय, एकता विहार कालोनी संभल पर हाजी आजम कुरेशी पूर्व चेयरमैन उर्दू एकेडमी व 2012 में विधान सभा प्रत्याशी रहे ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की प्रदेश अध्यक्ष ने पटका पहना कर उनका भाजपा परिवार में स्वागत किया।

आजम कुरैशी ने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी की रीति नीतियों से बहुत प्रभावित हूँ। बाकी सभी पार्टी तो मुस्लिमो को केवल वोट बैंक ही समझती है केवल भारतीय जनता पार्टी में ही हमारे हित सुरक्षित हैं। भाजपा बिना किसी भेदभाव के सभी के विकास पर विश्वास रखने वाली पार्टी है। मैं अपने भाइयों से अपील करता हूँ कि किसी के बहकावे में न आएं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह, राजेश सिंघल,परमेश्वर लाल सैनी राकेश सिंह आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *