Spread the love

रिपोर्ट- अजमल अंसारी/परिपाटी न्यूज़ मीडिया चांदपुर

चांदपुर (परिपाटी न्यूज़)। मामला बिजनौर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र का है जहां सुबह तड़के गांव धूंदली तबीबपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब गांव में एक युवक के मर्डर की खबर फैल गई । गांव के युवक दीपेंद्र उर्फ विक्की पुत्र शीशराम की खून से लथपथ लाश कमरे में बैड पर पड़ी मिली। सुबह जब घर में कमरे में सौ रहे बेटे को मां जगाने पहुंची तो कमरे में बेटे का शव देखकर उसकी चीख निकल गई गांव में शोर मच गया देखा तो युवक को गोली लगी थी।

और खून से लथपथ पड़ा था। मृतक कमरे में अकेला सो रहा था पत्नी मायके गई थी पिता की मृत्यु हो चुकी है घर पर मां और एक बेटा दूसरे कमरे में सो रहे थे सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच पड़ताल में जुट गई है।

युवक के परिजन थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर खुलासे की मांग की। थाने पहुंचे मृतक के साले सत्यवीर सिंह ने मीडिया को बताया कि गांव धूंदली में उनके जीजा का मर्डर हो गया है उनके गोली लगी है हालांकि कि उन्होंने शव नही देखा लेकिन पुलिस और गांव वाले बता रहे गोली सर में पीछे से लगी और गले को चीरती निकल गई नीचे से फिर ऊपर छत में लग गई लेकिन मैं यह नही मानता उनका मर्डर हुआ है तहरीर दे दी है खुलासा होना चाहिए पुलिस बता रही शराब भी मिली है लेकिन वह शराब नही पीते थे यह आत्माहत्या नही हत्या है। वही मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक चांदपुर राजेश बैंसला ने बताया कि पुलिस को शव के पास तमंचा मिला है एक कारतूस मिला है गोली गले को चीरती निकल गई शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *