
रिपोर्ट -सतवेन्दर सिंह गुजराल
नूरपुर, बिजनौर(परिपाटी न्यूज़)रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी रामवीर सिंह ने चौधरी रणबीर सिंह को पार्टी का क्षेत्रीय महासचिव मनोनीत किया। राष्ट्रीय लोक दल के क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी रामवीर सिंह ने यह जिम्मेदारी उनको संगठन के प्रति निष्ठा व समर्पण की भावना को देखते सौपी गयी। यह खबर सुनकर चौधरी रणबीर सिंह के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गयी। चौधरी रणबीर सिंह के निवास स्थान पर बधाई देने वालों का तांता लग

गया।चौधरी रणबीर सिंह ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है उस पर वे खड़ा उतरेंगे।
इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर एमपी सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सदस्य जुगनू चौधरी, भाजपा नेता सचिन चौधरी, चौधरी राजवीर सिंह, आकाश चौधरी, विजेंद्र अग्रवाल आदि ने चौधरी रणबीर सिंह को उनके निवास स्थान पर पहुंचकर उन्हें बधाई दी ।