Spread the love

रिपोर्ट -सतवेन्दर सिंह गुजराल

नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)चौधरी अजयवीर एडवोकेट पुत्र स्वर्गीय डॉ जगवंत सिंह निवासी मोहल्ला चौधरियान नूरपुर जिला बिजनौर को राष्ट्रीय लोक दल पार्टी को क्षेत्रीय महासचिव बनाया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी की संस्तुति पर राष्ट्रीय लोक दल के क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी रामवीर सिंह ने यह जिम्मेदारी समाजसेवी, किसान नेता एडवोकेट अजय वीर चौधरी को संगठन की निष्ठा व समर्पण की भावना को देखते हुए सौपी। यह

खबर सुनकर एडवोकेट अजय वीर चौधरी के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। एडवोकेट अजय वीर चौधरी को उनके कार्यालय पर बधाई देने वालों का तांता लग गया।
अजय वीर चौधरी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है उस पर वे खड़ा उतरेंगे।
अजय वीर चौधरी का राजनीतिक कार्यकाल 1995 में भारतीय कामगार पार्टी में कदम रखा उसके एक वर्ष बाद जिला कार्यकारी में शामिल हुए, 1997 में रालोद ने पार्टी का जिला उपाध्यक्ष बनाया 2001 में जिला महासचिव पद पर रहने के बाद 2009 से राष्ट्रीय लोक दल पार्टी का जिला महासचिव मनोनीत किया गया तथा नूरपुर विधानसभा का प्रभारी बनाया। 2015 में प्रदेश सचिव पश्चिम उत्तर प्रदेश तथा 2018 से 2022 तक क्षेत्रीय महामंत्री पद पर रहे। रालोद में उन पर भरोसा जताते हुए 2024 में क्षेत्रीय महासचिव बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *