
रिपोर्ट-सतवेन्दर सिंह गुजराल
नूरपुर, बिजनौर(परिपाटी न्यूज़)शहीद दिवस के पावन पर्व के उपलक्ष्य मे , भारतीय किसान यूनियन चढूनी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ गौतम सिंह ने कैम्प कार्यालय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमे शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव जी के बलिदान को याद कर ,

श्रद्धांजली दी गई ।कार्यक्रम मे सम्मिलित लोगो ने इंकलाब जिन्दाबाद के जयघोष से कार्यक्रम की शुरुआत की तथा शहीदो की याद मे मौन रखा। कार्यक्रम की अध्यक्षता आबकारी उप निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने की, संचालन डा गौतम सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम मे मौजूद समाजसेवी पवन कुमार गोयल, ललित चौधरी, गौरांग सिंह जंघाला, सुमित, नृपेंदर, शिवम, सुहैव, जुनैद, विनीत , मनोज कुमार आदि लोग मौजूद थे।