
रिपोर्ट -हरिओम सिंह जनपद लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी(परिपाटी न्यूज़)। आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत थाना गौरीफन्टा पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा भारत-नेपाल सीमा पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक खीरी, गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निकट पर्यवेक्षण में आगामी लोकसभा निर्वाचन-2024 के

आदर्श चुनाव आचार संहिता के अनुपालन के दृष्टिगत संपूर्ण जनपद में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 16.03.2024 को थाना गौरीफन्टा पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा भारत नेपाल सीमा पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। डिगनिया तिराहा थाना गौरीफन्टा में बैरियर लगाकर भी वाहनों की चेकिंग की गई। निर्वाचन के दृष्टिगत भारत-नेपाल राष्ट्र की सीमा पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।