ऋषिकेश परिपाटी न्यूज। नगर निगम ऋषिकेश द्वारा त्रिवेणी सेना की स्वयं सहायता समूह को सिंगल यूज प्लास्टिक एवं पॉलीथिन के विकल्प के रूप में कागज के लिफाफे बनाने का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षक के रूप में पंकज गुप्ता प्रमुख समाजसेवी एवं व्यापारी

ऋषिकेश उपस्थित हुए। स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार किए गए उसके लिफाफों को नगर निगम द्वारा होल सेलर्स को उपलब्ध कराया जाएगा साथ ही रेडी

वालों को भी कागज की बने लिफाफे उपलब्ध कराए जायेगे ताकि मार्केट से सिंगल यूज प्लास्टिक एवं पॉलीथिन को समाप्त किया जा सके।