रिपोर्ट- सतवेन्दर सिंह गुजराल
नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) नगर के परी गार्डन में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर नूरपुर विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्याथिति राजेश सैनी ने हर बूथ की कार्यकारिणी को लाभार्थियों से सम्पर्क करने के लिए कहा। उन्होंने केंद्र में कांग्रेस सरकार के घोटालों के बारे में भी बताया। साथ ही उन्होंने बताया कि कैसे हमारे पूर्वजों ने साढ़े पांच सौ सालों से श्री राम मंदिर के लिए संघर्ष किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने 22

जनवरी को श्री राम लला की मूर्ती को श्री अयोध्या में विराजमान कर उनकी प्राण प्रतिष्ठा की। यह हमारा सौभाग्य है कि हमें यह शुभ अवसर प्राप्त हुआ। बैठक में लोकसभा सह प्रभारी कुन्देशनंदन ने सभी पन्ना प्रमुखों को अपने पन्ने का अवलोकन कर सभी वोट डलवाने के लिए तैयारी में लग जाने के लिए कहा।

इस दौरान भाजपा नेता सी पी सिँह, जिला मंत्री नरेश भाटी , नूरपुर मण्डल अध्यक्ष निशांत कर्णवाल, विनोद चौहान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य किसान मोर्चा जुगनू चौधरी, उमेश शेखावत, डॉ शीला राणा, सरौता सिसोदिया, किरण कुमारी, नरेश मुनीम, राम अवतार, विजेंदर राणा, मयंक राणा, अंकित जोशी, प्रदीप राणा,वरुण त्यागी, प्रदीप चौधरी, निपेन्द्र चौधरी, विधानसभा मीडिया प्रभारी राघव प्रताप आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।