
रिपोर्ट- एसपी तंवर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया चांदपुर
तिगरी, चांदपुर ( परिपाटी न्यूज़) ।जिला बिजनौर के तिगरी में दिनांक 14 मार्च 2024 को राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतिम दिन “महिला सशक्तिकरण “को लेकर शिविर का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन व निर्देशन में स्वयंसेवियों ने महिला शिक्षा जागरूकता, महिला सशक्तिकरण,आदि विषय को लेकर जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान स्वयंसेवियों ने डोर टू डोर जाकर महिलाओं से उनकी समस्याओं को लेकर वार्तालाप किया तथा स्वालंबन, सुरक्षा, सम्मान,आदि को लेकर चर्चा की।

अजुपुरा जट की ग्राम प्रधान पूजा देवी ने बताया कि महिला सशक्तिकरण को लेकर भारत सरकार ने विशेष कानून बनाए हैं जिनका प्रयोग कर महिलाएं विकास की मुख्य धारा से जुड़ सकती है। महाविद्यालय के प्रबंधक राहुल बंसल ने कहा कि आर्थिक बचत योजना, महिला समृद्धि योजना, स्वावलंबन योजना, जननी सुरक्षा योजना, मातृत्व अवकाश योजना, पुष्टाहार योजना, उज्ज्वला योजना, कन्या सुमंगला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, का लाभ प्राप्त कर महिलाएं विकास की मुख्य धारा से जुड़कर देश के विकास में अपना अहम योगदान निभा सकती है राष्ट्रीय सेवा योजना के समापन पर स्वयंसेवी और स्वयंसेवकों द्वारा रंगा रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। अजुपुरा जट के संजय कुमार ने अपने विचारों से बच्चों को लाभान्वित किया ।

महाविद्यालय के डायरेक्टर अर्पित बंसल व संदीप बंसल ने ग्राम प्रधान का धन्यवाद किया । कार्यक्रम में स्वंयसेवकों में तनु, अल्का, सोनी,सना, आकांक्षा, तथा नेहा त्रिपाठी आदि ने रैली के माध्यम से गांव की महिलाओं को महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार द्वारा चलाए जा विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए जागरूक किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर में कार्यक्रम अधिकारी प्रगति राठी के साथ साथ अन्य शिक्षक/ शिक्षिकाओं में राजेंद्र पाल सिंह, कपिल शर्मा , सुम्बुल , इंतिबा अनीस, गरिमा शर्मा, संदीप सिंह का विशेष योगदान रहा।