रिपोर्टर/जितेंद्र कुमार (परिपाटी न्यूज़)
राजा का ताजपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)आज 14 मार्च 2024 को गौरी शंकर सरस्वती विद्या मन्दिर, पोटा रोड ताजपुर विद्यालय में पूर्व छात्र परिषद के जिला संयोजक अंकित राणा के मार्गदर्शन में हुई ।गौरी शंकर सरस्वती शिशु एवं विद्या मन्दिर के पुरातन छात्रों की बैठक जिसमें पारम्परिक ढंग से मां सरस्वती की वन्दना व पूर्व छात्रों ने पुष्पार्चन किया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता ताजपुर खण्ड के माननीय खण्ड संघचालक डाँ. रोहताश सिंह ने की ।कार्यक्रम में पूर्व छात्र परिषद संगठन का

गठन किया गया । संयोजक विवेक कुमार सरोहा, सहसंयोजक शुभम वालिया, बिजेन्द्र सिंह कन्हेड़ी, अरविन्द कुमार ताजपुर व सचिन कौशिक पत्रकार को दायित्व प्रदान किये तथा अन्य को सदस्य बनाया गया ।प्रधानाचार्य शिवकुमार ने विद्या भारती के चार आयामों संस्कृति बोध परियोजना, पूर्व छात्र परिषद, विद्वत परिषद व क्रिया शोध के विषय में तथा विद्या भारती का विस्तार से परिचय कराया । पूर्व छात्र परिषद जिला संयोजक अंकित राणा ने पूर्व छात्र परिषद के कार्य व महत्व को बताया ।तथा शिशु मंदिर व विद्या मन्दिर शिक्षा को एक मात्र संस्कार का केन्द्र बताया ।गौरी शंकर सरस्वती विद्या मन्दिर के पूर्व छात्र परिषद संयोजक विवेक कुमार सरोहा ने भी शिशु मंदिर शिक्षा को संस्कृति का रक्षक बताया साथ ही सहसंयोजक शुभम वालिया ने भी पूर्व छात्र परिषद के सभी सदस्यों से भी व विद्यालय के प्रधानाचार्य से भी गरीब बच्चों की मदद करने का आग्रह किया ।जिससे किसी गरीब बच्चे की शिक्षा न रुके ।पूर्व छात्र परिषद के प्रभारी आचार्य गजेन्द्र कुमार शर्मा ने सभी के रजिस्टर पर हस्ताक्षर कराया ।कार्यक्रम के अन्त में डाँ. रोहताश सिंह ने सभी को शुभ कामनाएं दी। कार्यक्रम के समापन में संयोजक विवेक कुमार की ओर से जलपान कराया गया व सहसंयोजक बिजेन्द्र सिंह ने भी सहयोग राशि प्रदान की तथा कल्याण मंत्र कराया गया ।