एसपी तंवर
नांगल सोती, बिजनौर( परिपाटी न्यूज़) । बिजनौर जिले के थाना क्षेत्र नांगल में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। महिला के दाहिने हाथ पर गुदा है छोटे की औरत। घटना आज 10 मार्च 2024 की है पुलिस प्राप्त सूचना के अनुसार ग्राम सबलपुर बीतरा थाना नांगल जनपद बिजनौर के खादर जंगल में पंहुची, जहाँ उसे एक अज्ञात महिला का शव पड़ा मिला है। आपको बतादे कि महिला उम्र लगभग 35 वर्ष आंकी जा रही है।

महिला ने काले रंग का सूट सलवार व लाल रंग की जर्सी पहनी हुई है। महिला के बांय हाथ में कंगन हैं। महिला ने क्रीम कलर की जुराब पहनी हुई है जिस पर काले व लाल रंग के सितारे बने हुए हैं। महिला को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिजनौर मोर्चरी भेज दिया गया है। अभी तक अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है। पुलिस द्वारा अगली कार्यवाही की जा रही है।
