Spread the love

एसपी तंवर

तिगरी, चांदपुर ( परिपाटी न्यूज़)। एस० पी० कॉलेज तिगरी, चांदपुर में आज दिनांक 09 मार्च 2024 दिन शनिवार को ग्राम अजुपूरा जट में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के द्वितीय दिन राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम इकाई के कार्यक्रम अधिकारी प्रगति राठी के निर्देशन में ‘बेटी बचाओ , बेटी पढ़ाओ ‘ विषय पर विचार गोष्ठी आयोजन किया गया । गांव अजुपुरा जट में स्वयंसेवकों द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ रैली का आयोजन किया गया तथा रैली के माध्यम से लोगों मे जागरुकता फैलाई। महाविद्यालय के प्रबंधक राहुल

बंसल ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के महत्व प्रकाश डालते हुये कहा कि बेटी के बिना जीवन के महत्व को समझना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है क्योंकि एक बेटी ही है जो जीवन के विभिन्न पहलुओं समझाती है जैसे बचपन में किसी बेटी तो किसी की बहन और बड़ी होकर किसी की पत्नी तो किसी सास की बहू और किसी की भाभी तो फिर किसी की माँ और फिर किसी सास आदि बहुत से रिश्ते को निभाकर जीवन के महत्व को समझाती चली जाती है । महाविद्यालय के चैयरमैन संदीप बंसल ने कहा कि बेटी को बचाना वर्तमान की आवश्यकता है यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य संकटो से घिरा नजर आयेगा। महाविद्यालय के डायरेक्टर अर्पित बंसल ने बताया कि आज पूरी दुनिया में यदि कोई देश तरक्की की तरफ तेजी से अग्रसर हो रहा है तो उसमें आधी आबादी अर्थात महिलाओं का विशेष योगदान रहता है । यदि बात करें आज के समय की तो आज के समय में ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जहाँ महिलाएँ बढ़चढ़ हिस्सा लेकर अपना दमखम और अपने ज्ञान के कौशल को प्रदर्शित करने का काम कर रहीं हैं। आज एसपी कालेज द्वारा ग्राम अजुपुरा जट में आयोजित एन0 एस0 एस0 केम्प के दूसरे दिन छात्र/ छात्राओं ने ग्रामीणों को बेटी पढ़ाओ बेटी का महत्व समझाया। आज के कार्यक्रम में अनस, रीम एजाज़, इकरा, तनु आदि साथ साथ काफी संख्या में छात्र/ छात्राएँ मौजूद रहें। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकों में उमेश सैलानी, गरिमा शर्मा, संगीता, रेखा, जितेंद्र कुमार तथा संदीप कुमार का विशेष सहयोग रहा।

By विक्की जोशी

मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद