
रिपोर्ट-मुनेश चन्द शर्मा/परिपाटी न्यूज मीडिया चांदपुर
चान्दपुर बिजनौर (परिपाटी न्यूज)। जिला बिजनौर के तहसील चांदपुर से ब्लॉक जलीलपुर के ग्राम नारनौर से एक भोले जिनका नाम कोशिंदर कुमार है सवा क्विंटल जल लेकर हरिद्वार से अकेले ही आए हैं ।

कहीं भी किसी को भी अपनी कावर उन्होंने नहीं दी और अकेले ही घर से हरिद्वार के लिए गए थे। तथा हरिद्वार से जल भर के अकेले ही चल पड़े तथा किसी कारणवश रास्ता भटक गए रास्ता भटक जाने पर धामपुर में पहुंच गए।

जिसके कारण रास्ता भी अत्यधिक लंबा हो गया फिर वह नूरपुर होते हुए चांदपुर में मोहल्ला पतियापाडा रविदास धर्मशाला में विश्राम किया। तथा आज 4 तारीख को सुबह 8:30 बजे अपनी कावर लेकर के नारनौर के लिए प्रस्थान किया ।