Spread the love

रिपोर्ट- अमित कुमार के साथ विनीत कुमार/परिपाटी न्यूज़

कांठ, मुरादाबाद (परिपाटी न्यूज़)। नगर पंचायत कांठ के ग्राम सलेमपुर में रविदास जयंती समारोह के उपलक्ष में एक शोभा यात्रा का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया शोभा यात्रा का शुभारंभ फीता काटकर ग्राम प्रधान सचिन चौधरी ने किया श्री रविदास धर्मशाला से शुरू होकर बिश्नोईयों वाला मंदिर से वापसी रविदास धर्मशाला मैं ही शांतिपूर्वक समापन हो गया जिसमें सुंदर-सुंदर झांकियां और भक्ति गानों पर कुछ कलाकारों द्वारा नृत्य कर प्रदर्शन किया गया

और सभी ग्राम वासियों ने झांकियां का बड़ा आनंद लिया और भंडारे का प्रसाद सभी गांव वालों को प्रसाद का आयोजन किया गया सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए शोभा यात्रा में प्रशासन मौजूद रहा जिसमें रविदास जयंती धर्मशाला अध्यक्ष जयपाल सिंह जाटव, रामपाल सिंह बाबूजी जाटव , मुकेश भैया जाटव , संजीव जाटव ,महावीर सिंह जाटव, बलबीर सिंह जाटव, शोभायर सिंह जाटव अन्य लोग सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *