Spread the love

रिपोर्ट – अमित सैनी / रायवाला

रायवाला परीपाटी न्यूज। मुख्यमंत्री उत्तराखंड महोदय के ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के निर्देशन मे जनपद को नशा मुक्त करने व नशा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु जनपद देहरादून पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में थाना रायवाला पुलिस द्वारा रायवाला क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 22.02.2024 को सत्यनारायण मन्दिर रायवाला के पास से मुखबीर

की सूचना पर 01 अभियुक्त 55 पव्वे पव्वे देशी शराब जाफरान के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता, धन्नी सजवाण पुत्र स्व0 बिशन सिह निवासी ग्राम सिनगाँव लम्बगाँव टिहरी गढवाल हाल पता लेबर कालोनी आईडीपीएल ऋषिकेश उम्र- 40 वर्ष ,बरामदगी विवरण, अभियुक्त के कब्जे से 55

पव्वे देशी शराब जाफरान बरामद होना । पुलिस टीम, कानि0 73 मुनीष ,थाना रायवाला, कानि0 51 अमित रावत , थाना रायवाला, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना रायवाला पर मु0अ0स0-33/2024 धारा 60(1) आबकारी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया । आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद