Spread the love

रिपोर्ट-सतवेन्दर सिंह गुजराल/परिपाटी न्यूज़ मीडिया नूरपुर

नूरपुर,बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)।थाना नूरपुर क्षेत्र के अंतर्गत दिनांक 17/02/2024 को चोरी हुई मोटरसाइकिल के साथ पुलिस ने दो बाल अपचारी को गिरफ्तार किया। प्राप्त जानकारी अनुसार नजीर पुत्र नन्हे शाह निवासी ग्राम नंगली जाजू थाना नूरपुर जनपद बिजनौर द्वारा दिनांक 17/02/2024 में पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया था कि उसकी मोटरसाइकिल हीरो होंडा (सीडी डीलक्स) अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की गई है। लिखित तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर मुकदमा बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना उ०नि० सुभाष चंद्र द्वारा संपादित की जा रही थी।

जिसकी विवेचना माल, मुल्जिमान की तलाश के क्रम में मुखबिर की सूचना पर दो बाल अपचारी को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ आलमपुर एडवा नहर के पुल के पर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक सुभाष चंद्र, हे० का० कुंवरपाल सिंह, हे०का०बृजेश किशोर शर्मा आदि रहे।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *