
रिपोर्ट-सतवेन्दर सिंह गुजराल/परिपाटी न्यूज़ मीडिया नूरपुर
नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा प्रबंधक कमेटी के तत्ववाधान में सातवें गुरु श्री हरिराय साहिब जी का पावन प्रकाश पर्व कथा कीर्तन के रूप में श्रद्धा एवं उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में आयोजित तीन दिवसीय श्री अखंड पाठ का गुरुवार को समापन हुआ। तदोपरांत विशेष कीर्तन दरबार सजाया गया। जिसमें हजूरी रागी भाई अरवेंद्र सिंह जत्थे ने मधुर गुरुवाणी कीर्तन से संगत को निहाल किया।

कार्यक्रम के दौरान कमेटी की ओर से श्री अखंड पाठ की सेवा के लिए बीबी संसार कौर व कडाह प्रसाद की सेवा के लिए हरभजन सिंह अमन को सरोपा देकर सम्मानित किया गया। कमेटी के आडीटर मैनेजर सिंह व सलाहकार सरदार रविंद्र सिंह मिक्की के संयुक्त संचालन में आयोजित कार्यक्रम में उप प्रधान रिंकू भाटिया,गुरदीप सिंह दारा,उप सेकेट्री बलविंद्र सिंह विशाल, रोहित मुंशी,मीडिया प्रभारी गुणवंत सिंह राठौर के अलावा पूर्व सेकेट्री मास्टर महेंद्र सिंह आदि सिक्ख संगत शामिल रही। अरदास उपरांत संगत को गुरु का प्रसाद छकाया गया।

राजा का ताजपुर गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के तत्वाधान में साहिब श्री गुरु हरि राय साहब का पवन प्रकाश पर श्रद्धा भाव से मनाया गया। गुरु घर के मुख्य सेवादार ज्ञानी जितेंद्र सिंह ने शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया। कार्यक्रम के दौरान लंगर की सेवा के लिए स० हरदीप सिंह रवि को सरोपे से सम्मानित किया गया। संरक्षक स० अमरजीत सिंह सुहाना,,सचिव स० गुरदयाल सिंह गोड, कोषाध्यक्ष स० सतवेन्दर सिंह गुजराल, जत्थेदार स० प्रभजोत सिंह बादल,स०गुरप्रीत सिंह,स०मगन सिंह,स०अंकुर सिंह,स०शुभदीप सिंह, स०मांगे सिंह,स०पराग सिंह, आदि संगत मौजूद रही।कड़हा प्रसाद की सेवा संरक्षक नानक गोविंद सिंह व सचिव सरदार हरमीत सिंह जैकी द्वारा मिष्ठान वितरण किया गया।अरदास के उपरांत संगत को कडहा प्रसाद वितरण कर गुरु का अटूट लंगर छखाया गया।