Spread the love

रिपोर्ट – सतवेन्दर सिंह गुजराल

नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) नगर के सामाजिक वरिष्ठजनो ने एसपी नीरज कुमार जादौन से बिजनौर स्थित कार्यालय पहुँचकर शिष्टाचार मुलाकात की वरिष्ठजनो ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।युवा समाजसेवी अरबाज मंसूरी के नेतृत्व मे युवा वरिष्ठजनो ने बिजनौर स्थित कार्यालय पर पहुंचकर एसपी नीरज कुमार जादौन से मुलाकात कर गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाए दी। वही एसपी नीरज कुमार जादौन ने युवा वरिष्ठजनो से मुलाकात कर खुशी व्यक्त की।उन्होने कहा की देश का युवा देश की शान

होता है।जिससे देश का मान सम्मान भी बढ़ता है। देश प्रदेश मे यवाओ को आगे आना चाहिए।देश की एकता अखंडता आने वाली युवा पीङी पर ही टिकी है।उन्होने युवा वरिष्ठजनो से अनुरोध किया कि अपने आसपास क्राइम को ना पनपने दे।जितना क्राइम कम होगा उतना देश तरक्की करेगा।इस दौरान अरबाज मंसूरी, फहीम अंसारी,जावेद इदरीसी,गुलफाम राजा,हैदर राजा,आदी मौजूद रहे।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद