
रिपोर्ट – रेनू शर्मा/ परिपाटी न्यूज़ मीडिया, हरिपुर कला।
देहरादून (परिपाटी न्यूज़) हरिपुर। खानपुर से विधायक उमेश कुमार ने हरिपुर कला ग्राम सभा की सपेरा बस्ती में दौरा किया। जहां पर वहां के निवासियों ने विधायक उमेश कुमार का स्वागत करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव की बधाई दी। उमेश कुमार ने भी सपेरा बस्ती में गरीबों की मदद का उन्हें आश्वासन दिया,

आपको बताते चलें कि उमेश कुमार हरिद्वार जनपद की विधानसभा खानपुर से निर्दलीय विधायक हैं जिन्हें जनता का भरपूर सहयोग मिला। और आगामी लोकसभा चुनाव में भी जनता उनका साथ देने की बात कह रही है।

परिपाटी न्यूज़ की संवाददाता रेनू शर्मा ने विधायक उमेश कुमार से अपने प्रश्नों के उत्तर में जाना कि वह लोकसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में आयेंगे और जनता का भरपूर सहयोग मिला तो अवश्य जीत भी जायेंगे, उमेश कुमार ने कहा कि सही व्यक्ति पार्टी से नहीं जीतता बल्कि जनता उसे जिताती है, अब देश जाग चुका है।

हित- अहित एवं कार्य करने वाले को जनता जानती है, इसलिए वह सोच समझ कर निर्णय लेती है, हमारे साथ जनता का भरपूर सहयोग मिला है और हम भी सभी के साथ सदैव खड़े हैं,

हम जनता की सेवा के लिए मैदान में आये थे, तो हम दिल लगाकर कार्य कर रहे हैं, और करते रहेंगे। हरिपुर कला में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे, सभी ने विधायक उमेश कुमार की काफी सराहना की।
