Spread the love

रिपोर्ट-सतवेन्दर सिंह गुजराल

नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन डॉ एम पी सिंह के नेतृत्व में भव्य शोभायात्रा निकाली गयी।नगर पालिका परिषद द्वारा श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत श्रीराम शोभा यात्रा नगर में धूमधाम से निकाली गई। जिसमें मनमोहक झाकियां आकर्षण का केन्द्र रही, शोभा यात्रा के दौरान नगर का वातावरण श्रीराम के नारों से राममय हो गया। श्री अयोध्या धाम में भव्य श्रीराम

मन्दिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने के उपलक्ष में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ० महेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में राम भक्तों और श्रद्धालुओं ने भव्य श्रीराम शोभा यात्रा का आयोजन किया। जिसमें नगर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों सहित महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों ने हर्षौल्लास के साथ शामिल रहें। प्रभु श्रीराम की भव्य शोभा यात्रा नगर पालिका परिषद कार्यालय से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए नगर पालिका कार्यालय पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा पुष्प वर्षा कर एवं जलपान कराकर भव्य स्वागत किया गया । भव्य शोभा यात्रा में कार्यक्रम नगर पालिका अध्यक्ष डॉ० एम० पी० सिंह, अधिशासी अधिकारी सन्तोष कुमार मिश्र, ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान, डीसीएफ चेयरमैन पुष्पेन्द्र शेखावत, चौधरी अजयवीर सिंह, मंडल अध्यक्ष निशांत कर्णवाल, चौधरी रणवीर सिंह, जुगनू चौधरी, डॉ० गगन प्रताप सिंह, डॉ० अभिजीत सिंह, सीपी सिंह, डॉ० जसविंदर कौर, रिंकू भाटिया, राजन सिंह मुंशी, बाबू वीर सिंह, सहित सैकड़ों महिला एवं पुरुष राम भक्त शामिल रहें।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद